Wednesday, October 21st, 2026

ममता बनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटी से सचिवालय पहुंचीं, किया पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी से सचिवालय पहुंचीं और पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों का विरोध किया.पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीति काफी गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, तो टीएमसी भी लगातर हमलावर हो रही है.   ममता बनर्जी स्कूटी के पीछे बैठी थीं, जबकि पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम स्कूटी चला रहे थे. ममता बनर्जी के इस प्रदर्शन में उनके साथ बाइक्स का एक जत्था भी चल रहा था और काफिले में करीब 15 अन्य लोग भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ शामिल थे. ममता बनर्जी ने कोलकाता में हाजरा से नबन्ना  इलेक्ट्रिक स्कूटी से सफर किया.

ममता बनर्जी सरकार पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का लगातार विरोध कर रही है. हाल ही में आम लोगों को राहत देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था. बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज (25 फरवरी) पेट्रोल 91.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.2 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

 

#ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय